ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायछुरा मार युवक को किया घायल

छुरा मार युवक को किया घायल

देवपुरा में हुई छुरेबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय पीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। जख्मी की पत्नी संगीता देवी...

छुरा मार युवक को किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 23 May 2020 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

देवपुरा में हुई छुरेबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय पीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। जख्मी की पत्नी संगीता देवी ने थाने में लिखित शिकायत की है। इस मामले में उसने अपने ही भाई शशि सहनी, प्रवीण सहनी, दीपक सहनी, पिता विजय सहनी व शंकर सहनी को आरोपित किया है। आवेदन में बताया है कि पिछले साल गांव के ही भवेश सहनी से उसने प्रेम विवाह किया था। इससे उसके पिता व भाई खुश नहीं थे। गुरुवार शाम वह अपने पति के साथ दरवाजे पर थी। उसी दौरान उक्त आरोपित अपने हाथ में छुरा लेकर आए तथा गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। शशि ने छुरा से वार कर दिया जिससे उसके पति जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें