आटा चक्की मिल संचालक से रंगदारी की मांग

Feb 14, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय में वार्ड-16 के निवासी मनीष कुमार ने सिंघौल थाने में शिकायत की है कि उनसे 10 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई। जब उन्होंने देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उनके गर्दन पर चाकू रख दिया। जान बचाने के लिए मनीष ने 10 हजार रुपये दिए और बाद में बदमाश भाग गए।

आटा चक्की मिल संचालक से रंगदारी की मांग

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड-16 निवासी रामनरेश कुंवर के पुत्र मनीष कुमार ने शुक्रवार को सिंघौल थाने में आवेदन देकर शिकायत की है कि उनसे 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई है। थाने को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि वार्ड-15 इटवा स्टेट बोरिंग के समीप आटा चक्की मिल में बैठा था। उसकी समय अंकित कुमार दो-तीन आदमी के साथ आये व कहने लगे कि शांति से मिल चलाना है तो हर माह 10 हजार रुपये रंगदारी टैक्स देने होंगे। इतनी राशि देने में असमर्थता जताई तो बदमाशों ने मेरे गर्दन पर चाकू सटा दिया व बोला कि गल्ला में जितनी भी राशि है दे दो।

इस पर जान बचाने के लिए उसे 10 हजार रुपये दिये गये। उसके बाद अन्य लोगों के जुटने पर बदमाश भाग निकले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।