पांच वर्षों बाद सलौना स्टेशन से शुरू हुई मक्का रेक लोडिंग
पहले दिन 20 बोगियों में हुई मक्का लोडिंग, पहुंच मार्ग निर्माण की उठी मांग... अर्चना के साथ मक्का लोडिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब पांच वर्षों के बाद एक बार फिर सलौना स्टेशन से

बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के सलौना स्टेशन रेक प्वाइंट पर गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मक्का लोडिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब पांच वर्षों के बाद एक बार फिर सलौना स्टेशन से मक्का रेक लोडिंग शुरू होने पर किसानों और व्यवसायियों में खुशी का माहौल देखा गया। जानकारी के अनुसार, पहले दिन रेक प्वाइंट से 20 बोगियों में मक्का की लोडिंग की गई।
व्यापारियों की मांग
इस अवसर पर व्यवसायी मनोज चौधरी ने बताया कि सलौना स्टेशन पर खगड़िया साइड से पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पहुंच मार्ग का निर्माण करा दिया जाए तो यहां प्रतिदिन मक्का लोडिंग का कार्य संभव हो सकेगा, जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।
किसानों का उत्साह
उन्होंने कहा कि रेक लोडिंग शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। साथ ही परिवहन खर्च में कमी आने से किसानों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। मक्का लोडिंग शुरू होने से स्थानीय किसानों एवं व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है। मौके पर मोटिया मजदूर संघ के सचिव सह सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, भाजपा नेता रामशंकर पासवान, प्रो. राजकिशोर चौधरी, भोला चौधरी, कैलाश शर्मा, राजेश अग्रवाल, अधिवक्ता गौरव कुमार, विनीत कुमार, अमित कुमार, रामदयाल केशरी, कुंज गौरव सहित कई लोग मौजूद थे। रिपोर्टर:अमित परमार
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


