बेगूसराय में एक म्यूल खाते से 8 माह में 15.25 करोड़ का लेनदेन, खाताधारक धाराया बेगूसराय में एक म्यूल खाते

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल खाते का बड़ा मामला सामने आया है। पिछले 08 माह में इस खाते के खिलाफ 205 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इस खाता के माध्यम से 15 करोड़, 25 लाख, 35 हजार 307 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। पुलिस ने म्यूल खाताधारक को गिरफ्तार कर लिया है।

 बेगूसराय में एक म्यूल खाते से 8 माह में 15.25 करोड़ का लेनदेन, खाताधारक धाराया  बेगूसराय में एक म्यूल खाते

बेगूसराय में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल खाते का बड़ा मामला सामने आया है। जिले में एक म्यूल खाते के खिलाफ पिछले 08 माह में N C R P पर 205 शिकायतें दर्ज की गई हैं। एसपी मनीष ने बताया कि जांच में पता चला कि इस खाते के माध्यम से आठ माह में 15 करोड़, 25 लाख, 35 हजार 307 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए इस खाता का उपयोग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना और बैंकिंग एजेंसियां सक्रिय हो गई । पुलिस संबंधित खाताधारक, बैंक कर्मियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की।

फ्रॉड में तीन लोग हैं शामिल

एसपी ने बताया कि म्यूल खाताधारक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह फुलबड़िया थाना के फुलबड़िया निवासी सुरेश महतो का पुत्र है। पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। साथ ही पुलिस को बताया कि फ्रॉड में तीन लोग और शामिल हैं।

म्यूल खाता को 3.75 लाख में बेचा

एसपी ने बताया कि सुनील कुमार ने म्यूल खाता को साइबर फ्रॉड में उपयोग के लिए तीन लाख 75 हजार रुपये में बेचा था। एसपी ने बताया कि मामले ककी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपने बैंक खाते किसी अन्य को उपयोग के लिए नहीं देने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

बेगूसराय में म्यूल खाते के खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज की गई हैं?
पिछले 08 माह में N C R P पर 205 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।