धान की भुस्सी में छिपाकर लायी जा रही 1.28 करोड़ की विदेशी शराब बरामद
बेगूसराय में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पटना की टीम ने एक ट्रक से 10,717 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब की बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। साहेबपुरकमाल थाना के सनहा हॉल्ट के समीप गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग व पटना की टीम ने एक ट्रक से 10 हजार 717 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
शराब की पहचान
बरामद विदेशी शराब में थंडर वोल्ट, किंग फिशर का बीयर व मेकडॉवल कंपनी की शराब थी। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की बाजार कीमत करीब एक करोड़ 28 लाख 60 हजार 400 रुपये आंकी गयी है।
पुलिस का ऑपरेशन
उत्पाद थानाध्यक्ष भुवन रंजन ने बताया कि पटना की टीम से इनपुट मिली थी कि झारखंड से एक ट्रक पर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बेगूसराय लायी जा रही है। उसके बाद सनहा रेलवे हॉल्ट के समीप एनएच-31 पर वाहन जांच लगाकर ट्रक के आने का इंतजार किया गया।
गिरफ्तारी
जैसे ही पटना नंबर का ट्रक पहुंचा कि ट्रक के चालक को रोकने का इशारा किया गया। ट्रक रोकते ही चालक व उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में तलाशी के दौरान धान की भुस्सी के अंदर छिपाकर शराब का कार्टन भरा था। पुलिस हत्थे चढ़े चालक और उपचालक अपने को वैशाली का रहने वाला बताया है। चालक व उपचालक से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि शराब के असली तस्कर तक पुलिस पहुंचेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


