
राजेन्द्र पुल स्टेशन के समीप 591 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर धराए
लीड पेज 3:::::::राजेन्द्र पुल स्टेशन के समीप है पूछताछ सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बेगूसराय में बड़े पैमाने पर स्मैक की खरीद-बिक्री का लगातार खुलासा हो रहा है। शनिवार को चकिया थाना क्षेत्र में...
सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बेगूसराय में बड़े पैमाने पर स्मैक की खरीद-बिक्री का लगातार खुलासा हो रहा है। शनिवार को चकिया थाना क्षेत्र में राजेन्द्र पुल स्टेशन के समीप से गुप्त सूचना पर चकिया थाना, जिला आसूचना इकाई एवं चीता बल ने पांच तस्करों को 591 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा जिनमें एक नाबालिग भी है। एसपी मनीष ने बताया कि शनिवार को चकिया थाना को सूचना मिली थी कि राजेन्द्र पुल स्टेशन के नजदीक कुछ तस्कर स्मैक की खरीद-बिक्री करने वाला है। सूचना मिलते ही मेरे निर्देशानुसार बरौनी बीडीओ के साथ चकिया थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई तथा चीता बल के जवान मौके पर पहुंच गए।
वहां राजेन्द्र पुल स्टेशन के नजदीक तीन युवक एक बाइक पर बैठे थे एवं दो युवक वहीं खड़े थे। पुलिस को देखते ही सभी बाइक छोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों में मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गांव का राजन कुमार, धीरज कुमार एवं कृष्णा कुमार, बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया का रॉकी कुमार एवं मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा का जयवीर कुमार है। एसपी ने बताया कि राजन कुमार के पैंट के पॉकेट से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 208 ग्राम स्मैक एवं एक रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन मिला है। धीरज कुमार के पैंट के पॉकेट से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 112 ग्राम स्मैक एवं एक वीवो कंपनी का मोबाईल फोन मिला। कुष्णा कुमार के पैंट के पॉकेट से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 108 ग्राम स्मैक एवं तीन सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन मिला। जयवीर कुमार के पैंट के पॉकेट से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 123 ग्राम स्मैक एवं एक वीवो कंपनी का मोबाईल फोन मिला। नाबालिग रॉकी कुमार के पैंट के पॉकेट से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 40 ग्राम स्मैक, एक वीवो कंपनी का एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन मिला है। पूछताछ में सभी तस्करों ने स्मैक की खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पकड़े गए स्मैक का बाजार मूल्य 60 लाख से अधिक बताया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा बरामद 591 ग्राम स्मैक, आठ मोबाईल एवं एक बाइक जप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चारों बालिग तस्करों को गिरफ्तार एवं नाबालिग को निरुद्ध कर पूछताछ चल रही है। तस्करी के बैकवर्ड और फोरवर्ड सोर्स को खंगाला जा रहा है ताकि पूरे रैकेट का उद्भेदन हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




