पुलिस ने जब्त किया आठ कार्टन शराब
बखरी में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्पादक विभाग की टीम ने ठेला चालक को गिरफ्तार कर आठ कार्टन विदेशी शराब बरामद की। ठेला चालक के बयान पर विनोद महतो के पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक ने अपहरण और रंगदारी मांगने की भी शिकायत की है।

बखरी, निज संवाददाता। शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पादक विभाग की टीम ने शनिवार को आठ कार्टन विदेशी शराब के साथ शराब ढो रहे ठेला चालक को भी गिरफ्तार किया है। उत्पाद निरीक्षक पिंटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मक्खाचक के समीप से आठ कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब ढो रहे ठेला चालक नगर के वार्ड दस निवासी राजाराम यादव के बयान के आधार पर शराब माफिया नगर के वार्ड 20 निवासी विनोद महतो के पुत्रों राजा महतो तथा प्रिंस महतो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है।
आरोपितों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर,नगर के वार्ड 20 निवासी युवक धीरज कुमार ने दोनों शराब माफिया पर अपहरण और तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने की शिकायत की है। बखरी पुलिस को दिए आवेदन में युवक ने कहा है कि दिन के लगभग साढ़े छह बजे राजाराम उर्फ राजा महतो उसका भाई प्रिंस महतो पिता विनोद महतो तथा मो. जावेद नामक युवक उसके घर आए तथा शराब पकड़वाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। आरोपितों ने कहा कि इससा उनका डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसलिए तीन लाख रुपए रंगदारी दो। मेरे मना करने पर वे मारपीट करते हुए अपने प्रतिष्ठान पर ले गए। फिर वहां से समसा गाछी में ले जाकर पिस्टल सटाकर जान मारने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पुलिस की छापामारी की बात सुन वे लोग उन्हें छोड़कर फरार हो गए। इस बाबत अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


