Mahatma Gandhi s 156th Birth Anniversary Celebrated at Barauni Refinery with Emphasis on His Principles 156 वीं जयंती पर बरौनी रिफाइनरी में याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMahatma Gandhi s 156th Birth Anniversary Celebrated at Barauni Refinery with Emphasis on His Principles

156 वीं जयंती पर बरौनी रिफाइनरी में याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि बापू के सिद्धान्त च विचारधारा आज भी प्रासंगिक द्वार के समीप स्थित बापू पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर मात्यार्पण के बाद खड़ें रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 3 Oct 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
156 वीं जयंती पर बरौनी रिफाइनरी में याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

देवना औद्योगिक क्षेत्र।, एक संवाददाता। 156 वीं जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बरौनी रिफाइनरी में शिद्दत के साथ याद किये गये।रिफाइनरी के मुख्य द्वार के समीप स्थित बापू पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश ने बापू के सिद्धान्तों व मूल्यों को आत्मसात करने की आह्वान करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैँ और आगे भी रहेंगे। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का साहस, सच्चाई, ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा उनके मूल आदर्श थे और इसी के बलबूते उन्होंनें अपना हर लक्ष्य हासिल किया था। देश के प्रति उनका समर्पण अदम्य था।

रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी बापू के स्वस्थ, स्वच्छ और शिक्षित भारत निर्माण के दर्शन को अपनाते हुए अपने कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत जिले के गांव और स्कूलों में शौचालय का निर्माण, स्वच्छ पेयजल के लिए कई जगहों पर आरओ प्लांट लगवाया है। गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्रमदान के रिये स्वच्छता अभियान को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर परियोजना एवं कोर ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा, तकनीकि सेवाएं के सीजीएम हंसराज गणवीर, बीटीएमयू के अतिरिक्त सचिव संजीव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश कुमार, ऑफिसर एसोसिएशन के विपुल सीजोरिया, कार्पोरेट संचार की वरिष्ठ प्रबंधक मीनाक्षी ठाकुर समेत कई जीएम, रिफाइनरी के कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के जवानों ने भी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।