ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायमजिस्ट्रेट ने चलाया मास्क जांच अभियान

मजिस्ट्रेट ने चलाया मास्क जांच अभियान

बरौनी।बरौनी। बरौनी रेलवे न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी व संरक्षक विधिक सहायता मंच राजीव कुमार के द्वारा शुकवार को बरौनी रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर बढ़ते हुए कोरोना के स्ट्रेस को देखते...

मजिस्ट्रेट ने चलाया मास्क जांच अभियान
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 09 Apr 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बरौनी।

बरौनी रेलवे न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी व संरक्षक विधिक सहायता मंच राजीव कुमार के द्वारा शुकवार को बरौनी रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर बढ़ते हुए कोरोना के स्ट्रेस को देखते हुए मास्क जांच अभियान चलाया । साथ ही साथ रेल कर्मियों , सुरक्षा कर्मीयों, सफाई कर्मियों सहित न्यायालय कर्मियों को भी मास्क का वितरण किया गया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से सक्रिय हो गया है।नतीजतन कोरोना वायरस से खुद के साथ साथ अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सामाजिक दूरी के साथ साथ मास्क,सैनिटाइजर साबुन का प्रयोग करना जरूरी है।साथ ही उन्होंने कोविड-19 का वैक्सीन लेने पर भी जोर दिया। मौके पर पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार,न्यायालय कर्मी रंजय कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें