Begusarai News: मल्हीपुर की दिव्यानी रानी स्टाफ नर्स के लिए चयनित

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बीहट नगर परिषद के मल्हीपुर निवासी शिक्षक सुधीर कुमार पंडित की पुत्री दिव्यानी रानी का चयन पटना स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के रूप में हुआ है। दिव्यानी ने मैट्रिक, इंटर और जीएनएम में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर परीक्षा में सफलता पाई। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

Begusarai News: मल्हीपुर की दिव्यानी रानी स्टाफ नर्स के लिए चयनित

Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद के मल्हीपुर निवासी शिक्षक सुधीर कुमार पंडित की पुत्री दिव्यानी रानी का चयन स्वास्थय विभाग पटना में स्टाफ नर्स के रूप में हुआ है। दिव्यानी रानी के स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने से परिजनों में हर्ष का माहौल है। परिवार के लोगों ने दिव्यानी रानी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिक्षक सुधीर पंडित ने बताया कि दिव्यानी रानी स्वाध्याय के बलबूते मैट्रिक, इंटर तथा जीएनएम का पाठ्यक्रम प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। चकिया पुनर्वास उत्क्रमित उच्च विद्यालय से मैट्रिक, आरसीएसएस कॉलेज बीहट से इंटर तथा जीएनएम कॉलेज बेतिया से जीएनएम की परीक्षा पास करने के बाद स्वास्थय विभाग पटना के द्वारा ली गई परीक्षा में शामिल हुई तथा स्टाफ नर्स के लिए चयनित हुई।

(नि.सं.)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: मल्हीपुर की दिव्यानी रानी स्टाफ नर्स के लिए चयनित