विधायक ने खोदावंदपुर में विभिन्न ग्रामीण सड़कों का लिया जायजा
फोटो नं.09,खोदावंदपुर में रविवार को विभिन्न ग्रामीण सड़कों की स्थिति का जायजा लेते स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद।

खोदावंदपुर,निज संवाददाता। स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण सड़कों का जायजा लिया। विधायक ने ग्रामीण विकास विभाग से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न। पंचायतों में ग्रामीण सड़कों के किए गए जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ साथ क्षेत्र की जर्जर ग्रामीण सड़कों को भी चिह्नित किया।
सड़क निरीक्षण
विधायक ने कहा कि कहीं कहीं फ्लैंक नहीं बनाया गया है और कहीं पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि छूटे कार्यों को जल्द ही पूरा कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्थानीय विधायक ने सागी पंचायत के इस्माइला जीरोमाइल से मब्बी तक जाने वाली सड़क,सागी पेठिया से नारायणपुर गांव की मुख्य सड़क , दौलतपुर पंचायत में दौलतपुर सामुदायिक भवन से चलकी हनुमान मंदिर तक जाने वाली सड़क, बाड़ा पंचायत में तेतराही से कुरसाहा जाने वाली ग्रामीण सड़क, बरियारपुर पूर्वी पंचायत में मसुराज से बलुआहा सिरसी गांव जाने वाली सड़क का जायजा लिया। इसी पंचायत में मुस्लिम टोला से बरदाहा गांव जाने वाली सड़क, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में एस एच 55 मुख्य सड़क से गोरबढ़ा टोला जाने वाली सड़क, मेघौल पंचायत में मेघौल हाट से मलमल्ला गांव जाने वाली सड़क,उच्च विद्यालय चौक मेघौल से बिदुलिया ठाकुरवाड़ी जाने वाली सड़क तथा मेघौल गांव में आयुर्वेदिक औषधालय से गांव होते हुए एस एच 55 के समीप महावीर मंदिर तक जाने वाली सड़क का अवलोकन किया। इसके अलावा विधायक ने दौलतपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि अगले वर्ष के अंत तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएग। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवशंकर पासवान, सहायक अभियंता रमेश कुमार चौधरी एवं कनीय अभियंता प्रियेश कुमार विधायक के साथ मौके पर मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


