Begusarai News: एलएनएमयू में स्नातक नामांकन की अंतिम स्पॉट राउंड मेधा सूची जारी, 13 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्यों को जारी किया निर्देश

Begusarai News: एलएनएमयू में स्नातक नामांकन की अंतिम स्पॉट राउंड मेधा सूची जारी, 13 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

एलएनएमयू में अंतिम स्पॉट राउंड नामांकन

Begusarai News:

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए अंतिम स्पॉट राउंड मेधा सूची जारी कर दी गई है। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के प्रतिष्ठा विषयों में नामांकन के लिए जारी इस सूची के आधार पर 11 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो गया है। यह 13 अक्टूबर तक होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रभारी प्रधानाचार्यों को निर्धारित अवधि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, छात्र-कल्याण की ओर से 10 अक्टूबर को जारी पत्र के अनुसार अंतिम स्पॉट राउंड मेधा सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lnmu.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसमें पूर्व में आवेदन कर चुके, लेकिन अब तक नामांकन नहीं ले सके अभ्यर्थियों के साथ-साथ 6 से 8 अक्टूबर तक नए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों में उन्हीं को शामिल किया गया है, जिन्होंने निर्धारित अवधि में ऑनलाइन स्पॉट राउंड के तहत विषय और महाविद्यालय का विकल्प चुना था। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों का चयन उनके ऑनलाइन आवेदन में दर्ज महाविद्यालय की वरीयता तथा इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेधा अंक के अनुसार किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित विषय में ही नामांकन लेना होगा। महाविद्यालय अपनी ओर से आवंटित विषय में बदलाव कर नामांकन नहीं ले सकेंगे। अंतिम स्पॉट राउंड की सूची पूरी तरह अनारक्षित है। इसलिए जिन विषयों में सीटें रिक्त हैं, उन पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन अनारक्षित श्रेणी के तहत लिया जाएगा। 14 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक अपडेट करना होगा महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल पर नामांकित विद्यार्थियों का विवरण समय पर अपडेट करना होगा। यदि किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपडेट नहीं हो पाता है, तो 14 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक इसे हर हाल में पूरा करना होगा। विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि जिन विद्यार्थियों के नामांकन को महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन अंतिम रूप से अपडेट नहीं किया जाएगा, उनके संबंध में यह माना जाएगा कि वे नामांकन के लिए महाविद्यालय में उपस्थित नहीं हुए। निर्धारित समय सीमा के बाद अपडेट करने के संबंध में किसी भी प्रकार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसे नामांकन का अंतिम चरण बताया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना चयन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वे चयन-पत्र (सेलेक्शन लेटर) के विकल्प का उपयोग कर सकते हैं अथवा अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन कर सकते हैं। चयन-पत्र प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय के भीतर आवंटित महाविद्यालय में पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अंतिम स्पॉट राउंड के तहत नामांकन कब तक होगा?−
नामांकन 11 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: एलएनएमयू में स्नातक नामांकन की अंतिम स्पॉट राउंड मेधा सूची जारी, 13 अक्टूबर तक मिलेगा मौका