स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 11 मार्च से होगी शुरू, परीक्षा कार्यक्रम जारी
लीड युवा पेज:::::जे से 05 बजे तक होगी कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी मेजर विषयों को छह ग्रुप में विभाजित किया गया

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी। यह परीक्षा एक अप्रैल को संपन्न होगी। बेगूसराय जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक होगी। वहीं द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी। मेजर विषयों की परीक्षा 11 से 13 मार्च तक ग्रुप के आधार पर ली जाएगी। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी मेजर विषयों को छह ग्रुप में विभाजित किया गया है।
मेजर विषयों का परीक्षा कार्यक्रम भी ग्रुप के आधार पर ही जारी किया गया है। परीक्षा के पहले दिन 11 मार्च को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी, 12 मार्च को प्रथम पाली में ग्रुप सी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप डी व 13 मार्च को प्रथम पाली में ग्रुप ई तथा द्वितीय पाली में ग्रुप एफ में शामिल विषयों की परीक्षा होगी। इसके बाद माइनर विषयों की परीक्षा होगी। इसके अंतर्गत 14 मार्च को प्रथम पाली में इतिहास, एंथ्रोपोलॉजी, रूरल इकोनॉमिक्स एवं मैथिली तथा द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, जंतु विज्ञान, संस्कृत, उर्दू एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। 16 मार्च को माइनर विषयों के अंतर्गत प्रथम पाली में फिजिक्स, एआईएच, फाइनेंस अकाउंट, फंडामेंटल ऑफ एचआरएम, प्रिंसिपल्स एंड फंक्शन्स ऑफ मार्केटिंग, ज्योग्राफी, म्यूजिक, ड्रामा एवं बंग्ला, जबकि द्वितीय पाली में बॉटनी, इंग्लिश, हिंदी, होम साइंस, एलएसडब्ल्यू, फिलॉसफी, सोशियोलॉजी, गणित, पर्शियन, रसायन विज्ञान एवं साइकोलॉजी विषय की परीक्षा ली जाएगी। मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों की परीक्षा 17 से मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों के अंतर्गत 17 मार्च को प्रथम पाली में राजनीति विज्ञान, गणित, एंथ्रोपोलॉजी, रूरल इकोनॉमिक्स एवं मैथिली व द्वितीय पाली में इतिहास, जंतु विज्ञान, संस्कृत, उर्दू एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। 18 मार्च को प्रथम पाली में साइकोलॉजी, फिजिक्स, एआईएच, बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड इनवायरमेंट, ज्योग्राफी, म्यूजिक एवं ड्रामा जबकि द्वितीय पाली में बॉटनी, इंग्लिश, हिंदी, होम साइंस, एलएसडब्ल्यू, फिलॉसफी, सोशियोलॉजी, पर्शियन एवं इकोनॉमिक्स की परीक्षा ली जाएगी। स्किल इनहान्समेंट कोर्स के तहत 19 मार्च को प्रथम पाली में क्रिएटिव राइटिंग तथा द्वितीय पाली में डिजिटल मार्केटिंग व 24 मार्च को प्रथम पाली में बेसिक आईटी टूल्स तथा द्वितीय पाली में कम्यूनिकेशन इन एवरीडे लाइफ की परीक्षा होगी। वैल्यू एडेड कोर्स की परीक्षा 25 एवं 28 मार्च को दोनों पालियों में होगी। एबिलिटी इनहान्समेंट कोर्स के तहत 30 मार्च एवं एक अप्रैल को दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मेजर विषयों के ग्रुप ग्रुप ए : इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन, एंथ्रोपोलॉजी ग्रुप बी : गणित, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मैथिली ग्रुप सी : जंतु विज्ञान, फिलॉसफी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस ग्रुप डी : बॉटनी, हिन्दी, सोशियोलॉजी, उर्दू, रूरल इकोनॉमिक्स, एआईएच ग्रुप ई : साइकोलॉजी, फिजिक्स, म्यूजिक एंड ड्रामा, रसायन विज्ञान ग्रुप एफ : अकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, ज्योग्राफी, इंग्लिश कहां-किसका बनाया गया परीक्षा केंद्र जीडी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में एसके महिला कॉलेज, एसबीएसएस कॉलेज में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरसीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, आरसीएसएस कॉलेज बीहट में एपीएसएम कॉलेज बरौनी, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, एसके महिला कॉलेज में आरसीएस कॉलेज मंझौल व एमआरजेडी कॉलेज में जीडी कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



