तिलरथ-जमालपुर रेलखंड पर नहीं बढ़ी ट्रेनों की संख्या

Apr 07, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बरौनी के तिलरथ-जमालपुर रेलखंड पर केवल दो जोड़ी सवारी गाड़ियों का परिचालन हो रहा है। रेल प्रशासन ने एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।

तिलरथ-जमालपुर रेलखंड पर नहीं बढ़ी ट्रेनों की संख्या

बरौनी। तिलरथ-जमालपुर रेलखंड पर अभी मात्र दो जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन किया जा रहा है। जबकि, कई बार इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का आश्वासन रेल प्रशासन द्वारा दिया गया है। अब तक इस रेल खंड पर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी शुरू नहीं हो पाया है और न ही अब तक पैसेंजर ट्रेनों की ही संख्या बढ़ायी गई है। इससे उक्त रुट में सफर करने वाले यात्रियों को अत्यधिक भीड़ के चलते फजीहत झेलनी पड़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।