ग्रीष्मकालीन रंग उमंग कार्यशाला शुरू

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बीहट में आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन द्वारा असुरारी मध्य विद्यालय में 13 दिवसीय शंभू साह स्मृति ग्रीष्मकालीन रंग उमंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जिला कला संस्कृति अधिकारी, नगर परिषद के मुख्य पार्षद, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। कार्यशाला में 65 प्रतिभागी नाटक, संगीत, नृत्य, और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

ग्रीष्मकालीन रंग उमंग कार्यशाला शुरू

बीहट, निज संवाददाता। आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के बैनर तले असुरारी मध्य विद्यालय में 13 दिवसीय शंभू साह स्मृति ग्रीष्मकालीन रंग उमंग कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी, बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव ने बताया कि कार्यशाला में आसपास के विभिन्न गांवों के कुल 65 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. कुंदन कुमार ने बताया कि रंगमंच के बहाने आकाशगंगा विगत 18 वर्षो से बेहतर करियर बनाने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

17 जून तक चलने वाली उक्त कार्यशाला में बच्चों को नाटक, संगीत, नृत्य, ललितकला के साथ साथ व्यक्तित्व विकास का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई के उन्मेषा, रूही, सृष्टि, श्रेजल, वैष्णवी, युवकृष ओवराय, आनंद, राजू, मनीष, राधे, रवि वर्मा, अनिमेष, संतेाष, जितेन्द्र शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।