Begusarai News: तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Begusarai News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा क्षेत्ररने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। नावको

Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। नावकोठी, रजाकपुर, पहसारा, हसनपुर बागर, समसा, विष्णुपुर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, फूल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया।
सोमवारी को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दर्शन और जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख शिवालयों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे, ताकि पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।


