खड़ी कार के अंदर लैपटॉप व 25 हजार नकद ले उड़े चोर
बेगूसराय में एक कार से चोरों ने लैपटॉप, बैग और 25 हजार रुपये चुरा लिए। 20 घंटे बाद लैपटॉप मोसादपुर में मिला, लेकिन नकद राशि गायब रही। वीपीएस कंप्यूटर के निदेशक ने पुलिस को बताया कि FIR दर्ज कराने में पुलिस ने आनाकानी की, लेकिन सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर FIR दर्ज की गई।

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में हर-हर महादेव चौक के समीप खड़ी कार से एक लैपटॉप, बैग, नकद 25 हजार, चेक बुक व अन्य महत्वपूर्ण कागजात को चोरों ने गायब कर दिया। हालांकि, घटना के 20 घंटे के अंदर ही गायब लैपटॉप रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर के समीप चोर छोड़कर भाग निकला लेकिन 25 हजार रुपये साथ ले गया। वीपीएस कंप्यूटर के निदेशक वीएन ठाकुर ने बताया कि बुधवार की रात चोरों ने कार से लैपटॉप व नकद राशि गायब कर दी। चोरों ने लैपटॉप को मोसादपुर के समीप एक दुकान में छोड़ दिया और भाग निकले। उसी दुकानदार के द्वारा जानकारी दी गयी।
इसके बाद इसकी सूचना रिफाइनरी थाना को दी गयी। उन्होंने बताया कि नगर थाने की पुलिस एफआईआर लेने में आनाकानी करती रही। गुरुवार को सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


