जमीन का आपसी बंटवारा होने से बन सकेगा फार्मर आईडी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

ग्राम कचहरियों में कार्यरत कचहरी सचिवों की बैठक आयोजित, निज संवाददाता। भूमि विवाद को कम करने तथा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने

जमीन का आपसी बंटवारा होने से बन सकेगा फार्मर आईडी

नावकोठी, निज संवाददाता। भूमि विवाद को कम करने तथा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय नावकोठी में ग्राम कचहरियों में तैनात कचहरी सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ जितेंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन का आपसी सहमति से बंटवारा कर उसे अपने नाम से दर्ज कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए वंशावली एवं सरपंच का सत्यापन आवश्यक बताया गया। कहा कि जमीन का बंटवारा होने के बाद किसानों का फार्मर आईडी बन सकेगा। इसके माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, केसीसी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रीकरण समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी तथा कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।

जागरूकता की कमी

बैठक में उपस्थित कचहरी सचिवों ने बताया कि अब भी ग्रामीणों में इसको लेकर जागरूकता की कमी है। कई बार अनुरोध के बावजूद लोग ग्राम कचहरी में आपसी बंटवारे के लिए आवेदन नहीं दे रहे हैं। इस पर व्यापक प्रचार-प्रसार चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर जागरूकता रथ निकाला जाएगा। यह रथ पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को आपसी बंटवारे और फार्मर आईडी से होने वाले लाभ की जानकारी देगा। मौके पर सीओ सूरज कुमार, कचहरी सचिव मनीषा कुमारी, लक्की कुमारी, माला कुमारी, संगीता कुमारी, अनिल कुमार मल्लिक, मो. रहमत, राम उदगार महतो, कौशल किशोर महतो तथा कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

भूमि विवाद को कम करने के लिए बैठक कब आयोजित की गई?
गुरुवार को प्रखंड कार्यालय नावकोठी में बैठक आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।