विश्वविद्यालय संघ के नये प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में मनोनीत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह हुआ। प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नीलेश कुमार, डॉ. गोविंद कुमार पासवान और डॉ. रामविनोद को उनके पदों पर चयनित होने पर बधाई दी। सभी को पाग, अंगवस्त्र और पुष्प माला से सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय संघ के नये प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

फोटो नंबर: एक, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में मनोनीत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में मनोनीत प्रतिनिधियों के सम्मान में बुधवार को एसबीएसएस महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए सम्मान की बात है कि एलएनमुटा में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अशोक कुमार (अर्थशास्त्र विभाग) उपाध्यक्ष, डॉ. नीलेश कुमार (हिंदी विभाग) महासचिव, डॉ. गोविंद कुमार पासवान (इतिहास विभाग) कार्यकारिणी सदस्य और डॉ. रामविनोद (मनोविज्ञान विभाग) कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चयनित हुए।

उन्होंने कहा कि शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों एवं महाविद्यालय के विकास के अनेक कार्य में इनका सहयोग प्राप्त होगा। प्राचार्य ने सभी चयनित प्रतिनिधियों का स्वागत पाग, अंगवस्त्र और पुष्प माला से किया। समारोह में डॉ. संजय भगत, डॉ. रुचि जैन, डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, डॉ. अरुणी कुमार, डॉ. विद्यासागर, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. रुपेश कुमार मिश्र, डॉ. गुड़िया कुमारी, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. सईदा रहमान, डॉ. सौरव घोष, मो. अताउल्ला, शिक्षकेतर कर्मी स्वाति कुमारी, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, समीर कुमार, भानु चौधरी, अमित कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।