स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई शुरू
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है और मेजर विषयों की परीक्षा 11 से 13 मार्च तक ग्रुप के आधार पर ली जाएगी।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक जबकि द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक निर्धारित है। मेजर विषयों की परीक्षा 11 से 13 मार्च तक ग्रुप के आधार पर ली जा रही है। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी मेजर विषयों को छह ग्रुप में विभाजित किया गया है। मेजर विषयों का परीक्षा कार्यक्रम भी ग्रुप के आधार पर ही जारी किया गया है।
परीक्षा के पहले दिन बुधवार को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी की परीक्षा आयोजित की गई। 12 मार्च को प्रथम पाली में ग्रुप सी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप डी व 13 मार्च को प्रथम पाली में ग्रुप ई तथा द्वितीय पाली में ग्रुप एफ में शामिल विषयों की परीक्षा होगी। कहां-कहां बनाये गये परीक्षा केंद्र बेगूसराय जिले में जीडी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में एसके महिला कॉलेज, एसबीएसएस कॉलेज में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरसीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, आरसीएसएस कॉलेज बीहट में एपीएसएम कॉलेज बरौनी, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, एसके महिला कॉलेज में आरसीएस कॉलेज मंझौल व एमआरजेडी कॉलेज में जीडी कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मेजर विषयों के ग्रुप ग्रुप ए में इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन, एंथ्रोपोलॉजी, ग्रुप बी में गणित, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मैथिली, ग्रुप सी में जंतु विज्ञान, फिलॉसफी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, ग्रुप डी में बॉटनी, हिन्दी, सोशियोलॉजी, उर्दू, रूरल इकोनॉमिक्स, एआईएच, ग्रुप ई में साइकोलॉजी, फिजिक्स, म्यूजिक एंड ड्रामा, रसायन विज्ञान व ग्रुप एफ में अकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, ज्योग्राफी, इंग्लिश को शामिल किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


