Begusarai News: मजदूरों को मनमाफिक नहीं मिल रही मजदूरी
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी नगर परिषद में मजदूरों को बाजार के अनुसार मजदूरी नहीं मिल रही है, जिसके कारण प्रतिदिन मजदूरों का पलायन जारी है। Mithilesh Yadav जैसे मजदूर बेहतर काम की तलाश में दिल्ली जा रहे हैं, जबकि कृषि और अन्य कार्यों से उनकी दूरी बढ़ती जा रही है।

Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद में मजदूरों को बाजार के अनुरुप मजदूरी नहीं मिल रही है। इस कारण बरौनी जंक्शन से प्रतिदिन मजदूरों का पलायन जारी है। काम की तलाश में दिल्ली जा रहे आलापुर के मिथिलेश यादव ने कहा कि मेहनत के बाद भी परिवार का पेट नहीं भरे तो ऐसा काम करने से क्या फायदा। यही कारण है कि गांव में कृषि और अन्य कार्यों से मजदूरों की दूरी बढ़ती जा रही है। श्रम के अनुरूप लाभ की चाहत में मजदूर परदेस का रुख कर रहे हैं।


