Begusarai News: मजदूरों का मनमाफिक नहीं मिल रही है मजदूरी
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी नगर परिषद में मजदूरों को बाजार के अनुसार मजदूरी नहीं मिल रही है, जिस कारण मजदूर पलायन कर रहे हैं। आलापुर के मिथलेश यादव ने बताया कि मेहनत के बावजूद परिवार का पेट नहीं भरा जा रहा। इससे गांव में कृषि और अन्य कार्यों से मजदूरों की दूरी बढ़ रही है।

Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद में मजदूरों को बाजार के अनुरुप मजदूरी नहीं मिल रही है। इस कारण बरौनी जंक्शन से प्रतिदिन मजदूरों का पलायन जारी है। काम के तलाश में दिल्ली जा रहे आलापुर के मिथलेश यादव ने कहा कि मेहनत के बाद भी परिवार का पेट नहीं भरे, तो ऐसा काम करने से क्या फायदा। यही कारण है कि गांव में कृषि और अन्य कार्यो से मजदूरों की दूरी बढ़ती जा रही है। श्रम के अनुरूप लाभ की चाहत में मजदूर परदेश का रुख कर रहे हैं।


