कंकौल गांव से इंटर के छात्र हुआ अगवा, हत्या की आशंका कंकौल गांव से इंटर के छात्र हुआ अगवा, हत्या की
कंकौल गांव में 15 वर्षीय विकास कुमार का अपहरण हुआ। दो दोस्तों ने उसे बलिया ले जाकर एक अन्य विकास यादव को सौंप दिया। जब विकास 24 घंटे बाद घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और विकास की खोज जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम,कंकौल गांव में स्थिति तनावपूर्ण पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को उठाया, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव से मंगलवार को दो दोस्तों ने मिलकर दोस्त 15 वर्षीय विकास कुमार का अपहरण कर लिया। वह कंकौल गांव निवासी राम उदय यादव का पुत्र है। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसे बलिया ले जाकर विकास यादव को सौंप दिया। 24 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उसका अता पता नहीं चला। उसके बाद घर के बगल में लगे सीसीटीवी को देखा गया तो उसमें देखा गया कि गांव के ही मोहित उर्फ कारे यादव एक बाइक पर चढ़ा लेकर जा रहा है। उसके बाद मोहित को उसके घर पर जाकर पूछताछ की तो वह मुकरने लगा। बाद में परिजनों ने केस में फंसाने की धमकी दी व सीसीटीवी फुटेज का हवाला बताया तो अपहरण का राज खोला।
अपहरण के 24 घंटे बाद भी अपह्रत का सुराग नहीं
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


