ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायखोदावंदपुर के युवक की पश्चिम बंगाल में करंट लगने से मौत

खोदावंदपुर के युवक की पश्चिम बंगाल में करंट लगने से मौत

खोदावंदपुर/ निज संवाददाता मिदनापुर जिला के करण दिघी थाना क्षेत्र के मीठापुर में फायर बिग्रेड विभाग में मजदूरी करता था। 14 अक्टूबर...

खोदावंदपुर के युवक की पश्चिम बंगाल में करंट लगने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 16 Oct 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

खोदावंदपुर/ निज संवाददाता

खोदावंदपुर के मजदूर की पश्चिम बंगाल में विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। मृतक मजदूर बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के मेही सहनी टोला निवासी बिलटू सहनी का 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। शुक्रवार को मृतक का शव पश्चिम बंगाल से यहां आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक पश्चिम बंगाल के उत्तरी मिदनापुर जिला के करण दिघी थाना क्षेत्र के मीठापुर में फायर बिग्रेड विभाग में मजदूरी करता था। 14 अक्टूबर की देर रात उसकी मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को फोन से दी गई। शुक्रवार को मृतक का शव बरियारपुर पश्चिमी गांव लाया गया। परिजनों ने बताया कि दीपक गरीब घर का लड़का था। वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें