बैठक में नहीं आए प्रमुख व अधिकारी, बैठक स्थगित

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

पंचायत समिति की बैठक में होनी थी योजनाओं की समीक्षा... प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के अलावा कई अधिकारियों के बैठक से गायब रहने के कारण बैठक को स्थगित करना प

बैठक में नहीं आए प्रमुख व अधिकारी, बैठक स्थगित

खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड विकास अधिकारी इंतजार करते रह गए परन्तु सोमवार को आयोजित खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक में न तो प्रखंड प्रमुख पहुंचीं और न ही उप प्रमुख ही आए। इतना ही नहीं कई विभागों के अधिकारी भी इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना उचित नहीं समझा।

बैठक स्थगित

प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के अलावा कई अधिकारियों के बैठक से गायब रहने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के नहीं आने पर पूर्व प्रमुख व खोदावंदपुर पंचायत समिति के सदस्य मिथिलेश कुमार मिश्र ने अपनी नाराजगी जताई है।

बीडीओ का बयान

इस संदर्भ में प्रखंड विकास अधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि सोमवार को खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाई गई थी। इस संदर्भ में प्रखंड विकास अधिकारी कार्यालय से विगत 27 अप्रैल को पत्र निर्गत किया गया था। इस पत्र के माध्यम से पंचायत समिति सदस्यों, मुखियागण एवं सभी विभागीय अधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित रहने की बात कही गई थी।

फिर से निर्धारित की जाएगी बैठक

उन्होंने बताया कि बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से बैठक में नहीं आने के कारणों की जानकारी मांगी गई है। बीडीओ ने बताया कि खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक की तिथि फिर से निर्धारित की जाएगी। रिपोर्टर:विमलेश चौधरी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक कब आयोजित की गई थी?
सोमवार को खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाई गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।