Begusarai News: विद्यार्थी परिषद् व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला: प्रांत सहमंत्री
Begusarai News: खेल के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत... प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन आरएसएस के जिला संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा, प्रांत सहमंत्री अनुपम झा, डॉ मनी

Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। बखरी में अभाविप के स्थापना दिवस पर खेलो बखरी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए। इस अवसर पर खेल के विभिन्न विधाओं में अव्वल वाले दर्जनों प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्घाटन
कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन आरएसएस के जिला संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा, प्रांत सहमंत्री अनुपम झा, डॉ मनीष, नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भोला चौधरी, जिला संयोजक अनुभव आनंद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। आरएसएस के जिला संघचालक ने कहा कि 1949 से लेकर अब तक की अपनी यात्रा में परिषद् की पहचान उसके विचार, उस विचार के प्रति प्रतिबद्धता व प्रतिबद्धता के साथ किये गए कार्यों से बनी है। परिषद् ने लक्ष्य नहीं बदले, न ही संघर्षों के समय अथवा अनुकूलता की स्थिति में अपनी कार्यपद्धति में किसी भी प्रकार का समझौता किया।
खेलों की अपील
डॉ. मनीष कुमार ने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए छात्रों से खेल कूद में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। मौके पर नगर मंत्री सौरभ कुमार, कार्यक्रम संयोजक दिलखुश कुमार, अमरनाथ पाठक, विनोद शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिंस सिंह परमार, पवन सुमन, समीर श्रवण, बलराम कुशवाहा, गौरव सावर्ण, विकास पोद्दार, नगर सहमंत्री पुष्पम कुमार, सुशांत पोद्दार, कृष्णा पोद्दार, आदित्य,राज पाठक, विकास सहनी, शिवम जलान आदि मैजूद थे। रिपोर्टर:अग्निवेश वत्स
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


