Begusarai News: बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: नयागांव गांव पहुंचकर पहले दिन राहत सामग्री की हुई शुरुआत, बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कमी नहीं

Begusarai News: बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

Begusarai News: मटिहानी (बेगूसराय), संवाददाता। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से मटिहानी प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए केडीएस फाउण्डेशन ने राहत अभियान शुरू कर दिया है।

राहत सामग्री का वितरण

शुक्रवार को फाउंडेशन की टीम ने नयागांव पहुंचकर 200 बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन, राहत सामग्री और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। राहत सामग्री का पैकेट पाकर बाढ़ पीड़ितों ने डॉ. पंकज कुमार सिंह को दिल से दुआएं दी। कहा प्राकृतिक आपदा के समय मदद के लिए आगे आए यही तो असली समाज सेवा है।

सेवा का प्रयास

फाउण्डेशन के अध्यक्ष व डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि फाउंडेशन हर वर्ष अपनी सीमित क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री और दवाइयां पहुंचाने का प्रयास करता है। इस वर्ष राहत अभियान की शुरुआत नयागांव से की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बलहपुर, महेंद्रपुर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों में भी राहत सामग्री वितरित की जाएगी।

रेड क्रॉस से अपील

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर राहत अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस जैसी बड़ी संस्था के पास पर्याप्त संसाधन और स्वयंसेवक हैं। इसलिए उसे भोजन, दवाइयां, पेयजल और अन्य राहत सामग्री लेकर प्रभावित गांवों तक तत्काल पहुंचना चाहिए।

रिपोर्टर:विक्रम कुमार

सामान्य प्रश्न

✦केडीएस फाउंडेशन ने किन villages में राहत सामग्री वितरित की?−
केडीएस फाउंडेशन ने नयागांव में 200 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री