Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsKayasth Community Meeting in Ballia Call for Social Advancement and Government Engagement
बलिया में कायस्थ महासभा की बैठक

बलिया में कायस्थ महासभा की बैठक

संक्षेप:

बलिया में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने समाज की स्थिति में सुधार और आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया। राजकुमार प्रसाद ने कहा कि कायस्थ को संख्या...

Aug 31, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बलिया। रविवार को बाजार स्थित विवेक बिहार परिसर में अनुमंडल स्तरीय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सुनील कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की दशा में सुधार लाने और सामाजिक स्तर पर आगे आने की आवश्यकता है। राजकुमार प्रसाद ने कहा कि कायस्थ ऐसी जाती है जिसे संख्या के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। बौद्धिक स्तर पर कायस्थ समाज आज भी अग्रणी है। जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कायस्थ समाज को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। मौके पर राजकुमार सिन्हा, राजेश अंबष्ट, विनय सिन्हा, गौतम सिन्हा, राजेश सिन्हा, सुमन सिन्हा, दिलीप वर्मा, विनोद प्रसाद, रौशन कुमार, गोपाल कुमार, सुबोध कुमार आदि थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें