ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायप्रतिस्थापित भारत के संविधान की न्यायिक अधिकारियों ने ली शपथ

प्रतिस्थापित भारत के संविधान की न्यायिक अधिकारियों ने ली शपथ

- न्यायालय परिसर न्यायिक अधिकारियों के संविधान शपथ से गूंजा देश की संविधान व देश भक्ति की भावना झलक पड़ी। इस कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह...

प्रतिस्थापित भारत के संविधान की न्यायिक अधिकारियों ने ली शपथ
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 26 Nov 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। नगर संवाददाता

हम, भारत के लोग, भारत को एक बनाने के लिए... भारत के संविधान में निहित उदेशिका का पाठ पढ़ बेगूसराय न्यायालय के न्यायिक अधिकारी व कर्मियों ने एक साथ संविधान की शपथ ली। शुक्रवार को 72वें संविधान दिवस व कानून दिवस पर न्यायालय स्थित एडीआर भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी व न्यायालय के कर्मियों ने एक स्वर में भारत का संविधान का उदेशिका पढ़ संविधान के पालन की शपथ ली। उदेशिका में वर्णित शपथ का पाठ शुरु होते ही न्यायालय परिसर गूंज उठा। देश की संविधान व देश भक्ति की भावना झलक पड़ी। इस कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एंव सत्र न्यायाधीश शमीम अखतर, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजकिशोर राय के अलावा सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व न्यायिक अधिकारी ने भाग लिया। शपथ कार्यक्रम में उदेशिका का पाठ प्राधिकार के सचिव अनवर शमीम द्वारा पढ़ा गया। जिसे न्यायिक अधिकारियों ने दोहराकर शपथ ली।

लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

आगामी 11 दिसम्बर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर अधिवक्ता व बीमा अधिकारियों की बैठक हुई। उक्त बैठक का आयोजन प्राधिकार के सचिव सह जिला एंव सत्र न्यायाधीश अनवर शमीम के प्रकोष्ठ में किया गया। इसमें दावा वाद से संबंधित मामले का निपटारा अधिक से अधिक करने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें