गैंग रेप की पीड़िता को दी तीन लाख अंतरिम राहत राशि
सदर अस्पताल पहुंचकर प्रधान न्यायाधीश ने पीड़िता से पूछा हालचाल... बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाजरत दरिंदगी की शिकार गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंचे प्रधान जिला

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाजरत दरिंदगी की शिकार गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंचे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऋषिकांत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य। वहां उपस्थित पीड़िता एवं उनके परिजनों से मिलकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने उनका हाल-चाल जाना। उनसे बातचीत के क्रम में पूछा कि आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। आपके इलाज में सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कोताही तो नहीं की जा रही है। साथ ही साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तीन लाख की इंटिरिम रिलीफ राशि उनके खाते में देने के पश्चात वाउचर को उनके परिजन को सोंपा।
न्यायिक सहायता की पहल
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने सदर अस्पताल के अधीक्षक अखिलेश कुमार एवं उनकी टीम को निर्देश दिया कि उनके इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था की जाए एवं पुनर्वास में जो भी चीज की आवश्यकता हो उसकी व्यवस्था की जाए। यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य से संपर्क स्थापित कर उन्हें इस बात की जानकारी दी जाए। इसके इलाज में इसके पुनर्वास के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जानी है। इस बात का खास ध्यान रखा जाए। साथ ही साथ इलाज पूर्ण होने के बाद इन्हें घर भेजने से पूर्व डीएलएसए को इस बात की सूचना दी जाए।
इंटिरिम राहत राशि का वितरण
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दी गयी राशि वहीं उनके परिजनों से मिलकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने इंटिरिम रिलीफ की तीन लाख की राशि जो उनके खाते में जमा कराई गई है। उसका वाउचर उनके पति को दिया। साथ ही कहा कि इस राशि का इस्तेमाल इनके रिहैबिलिटेशन एवं उनके स्वास्थ्य और खान-पान में किया जाना है। साथ ही साथ उपस्थित केस के आइओ एवं थाना अध्यक्ष को भी केस में तीव्रता लाने के आवश्यक दिशा एवं निर्देश प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत के द्वारा दिया गया। मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने प्रधान जिला एवं क्षेत्र न्यायाधीश को अस्वस्थ कराया की पीड़ित के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं की जाएगी का आश्वसन दिया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी इनके इलाज एवं समुचित व्यवस्था की जानकारी डीएलएसए को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गोपाल मिश्रा, डॉ. ब्रजेश कुमार, पैथलॉजी इंचार्ज शैलेश कुमार, मैनेजर पंकज कुमार मौजूद थे। रिपोर्टर:मनोज सहनी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


