सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि चौधरी का नेतृत्व विकास और सुशासन की नई दिशा तय करेगा।

मटिहानी, संवाद सूत्र। सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबर मिलते ही मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह जश्न का माहौल देखा गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे राज्य के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए हर्ष व्यक्त किया। कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक बबलू आनंद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रशांत कुमार, संजय राय, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, सत्यम कुमार, शंभू महतो सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई दी।
सभी ने विश्वास जताया कि नए मुख्यमंत्री का कार्यकाल जनहित, विकास और सुशासन को समर्पित रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी। बलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखा गया। दर्जनों से अधिक भाजपाई कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर सम्राट चौधरी के समर्थन में जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ जैसे नारों से गूंज उठा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं और ढोल-नगाड़ों के बीच सरकार बनाने का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए विकास और सुशासन की नई दिशा तय करेगा। उनका मानना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेज़ी से काम होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की आकांक्षाओं की जीत बताया। कहा कि यह निर्णय बिहार को प्रगति की राह पर और आगे ले जाएगा। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन रस्तोगी ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ सम्राट चौधरी को नेतृत्व सौंपा है, वह आने वाले समय में ऐतिहासिक साबित होगा। वहीं बलिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ जितेंद्र साहू और दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिवनंदन कुमार उर्फ शिवदानी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के विजन को जमीन पर उतारने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में राकेश रौशन उर्फ मुन्ना, रंजन चौधरी, नीरज कुमार सिंह रामप्रवेश राय,राजकुमार गुप्ता, जदयू जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई चेरियाबरियारपुर। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने पर एनडीए नेता व कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने फोनकर उन्हें बधाई दी है। बताया गया है कि सम्राट चौधरी चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अक्सर आया जाया करते हैं। वे इस क्षेत्र के लोगों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस क्षेत्र के लोगों को खुशी महसूस हो रहा है। खाजहांपुर मुखिया ज्ञानकला सिन्हा, प्रमोद कुमार महतो, विकास कुशवाहा, अनिल वर्मा, मो जियाउल, घनश्याम कुशवाहा, रमेश कुमार राणा, शम्भू सिंह, कबिता देवी, राजीव कुशवाहा, परमानन्द सिंह रामायण महतो सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्त्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


