नियोजन कैम्प: 20 पदों के लिए मात्र छह आवेदकों को मिला नियुक्ति पत्र

Jan 17, 2026 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को 20 पदों के लिए जानकारी दी। 27 अभ्यर्थियों में से 6 का चयन हुआ। जिला नियोजन अधिकारी ने बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन दिया और बताया कि हर महीने जॉब कैंप आयोजित किया जाता है।

नियोजन कैम्प: 20 पदों के लिए मात्र छह आवेदकों को मिला नियुक्ति पत्र

बेगूसराय, निज संवादाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेन्टर बेगूसराय में शनिवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष ने की। कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि अंकित पोद्दार कैंप में उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य सम्बंधित वेतन एवं भत्ते, कार्य स्थल एवं अन्य विषयों की जानकारी विस्तृत रूप में दी गयी I कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए 50 रिक्तियों में से जिले के लिए 20 पद आरक्षित थे। इसके लिए जिलेभर के कुल 27 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इसमें से छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया।

जिला नियोजन अधिकारी ने बेरोजगार युवकों को कैरियर व रोजगार सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया। साथ ही, बताया की नियोजन कार्यालय जिले के इच्छुक अभ्यर्थिओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन करता है। इसमें बिहार व अन्य राज्यों के निजी क्षेत्र के नियोजकों को आमंत्रित किया जाता है। इसकी सूचना समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जाती है। इस अवसर पर प्रधान लिपिक विनय कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सामंत कुमार, रंजय सिंह देव, सतीश पटेल, रामप्रीत आदि थे। प्रतियोगी परीक्षार्थी निःशुल्क लाइब्रेरी के लिए कर सकते हैं निबंधन जिला नियोजन अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियोजनालय में नि:शुल्क पुस्तकालय का संचालन किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर या कोई भी छात्र एनसीएस पोर्टल, नियोजनालय में निबंधन कराकार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। नेशनल करियर सर्विस द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं व इसके उपयोग के बारे में कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार व यंग प्रोफेशनल पंकज कुमार ने जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को सिंघौल स्थित पालिटेक्निक कॉलेज परिसर में 200 पदों के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों जया हिन्द इन्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तथा एमआरएफ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नियोजन कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।