Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsJitiya Festival Women Observe Nahai-Khai and Fasting Rituals for Children s Well-being

जितिया व्रत को लेकर नहाय खाय
संक्षेप:
बीहट में महिलाओं ने जितिया व्रत के तहत शनिवार को नहाय-खाय किया। स्नान के बाद जीमूतवाहन की पूजा की गई और मड़ुआ की रोटी व नोनी की साग खाई गई। रात को दही और पोहा का सेवन किया गया। रविवार को 24 घंटे का...
Sep 13, 2025 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बीहट। जितिया व्रत को लेकर महिलाओं ने शनिवार को नहाय-खाय किया। स्नान कर महिलाओं ने जीमूतवाहन की पूजा की और उसके बाद मड़ुआ की रोटी तथा नोनी की साग ग्रहण किया। रात में व्रत रखने वाली महिलाओं ने दही और पोहा का सेवन किया। रविवार को 24 घंटें का निर्जला व्रत रखने के उपरांत सोमवार की सुबह पारण करेगी। स्वामी चिदात्मन जी ने बताया कि आश्विन महीने की अष्टमी तिथि को महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थय और सुखमय जीवन की कामना के लिए जितिया व्रत रखती है। इस व्रत में नहाय-खाय से लेकर ओठगन, निर्जन उपवास और पारण तक की परंपरा निभाई जाती है।

(नि.सं.)

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


