विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

Oct 20, 2024 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बखरी में प्रखंड जदयू की बैठक हुई, जिसमें 28-29 अक्टूबर को सामुदायिक भवन बाघा में कार्यकर्ता समागम की योजना पर चर्चा की गई। विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा।...

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

बखरी। प्रखंड जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बीके राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें 28 व 29 अक्टूबर को सामुदायिक भवन बाघा में होने वाले कार्यकर्ता समागम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी अजय मंडल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी में लग जाना है। 28 व 29 को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराकर विधानसभा में अपना परचम लहराने की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। मौके पर सुनील कुमार, वीरबल ठाकुर, लक्ष्मण पटेल, लड्डू लाल राय, खुर्शीद आलम आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।