ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायजदयू नेता डॉ ज्ञानशंकर महतो का निधन

जदयू नेता डॉ ज्ञानशंकर महतो का निधन

खोदावंदपुर। निज संवाददाता निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। बिहार सरकार के पूर्व...

जदयू नेता डॉ ज्ञानशंकर महतो का निधन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 11 Jul 2020 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और जदयू नेता डॉ. ज्ञान शंकर महतो का निधन शनिवार की सुबह में हो गया। फफौत पंचायत के तारा गांव निवासी डॉ. महतो जदयू राज्य परिषद के पूर्व सदस्य थे। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रामजीवन सिंह, पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक कुमारी मंजू वर्मा, जद यू सहकारिता प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव अवनीश कुमार वर्मा, राजद नेता त्रिवेणी महतो, सावित्री देवी, माले नेता अवधेश कुमार, बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय, फफौत पंचायत की मुखिया किरण देवी, खोदावंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो, प्रखंड जदयू अध्यक्ष शंकर यादव, जदयू नेता प्रविंद्र कुमार राय, अमरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा नेता जागेश्वर राय, उदय चन्द्र झा, अश्विनी प्रसाद सिंह, सीपीएम नेता चन्द्रशेखर महतो समेत कई लोगों ने स्व महतो के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक कार्यकर्ता चिकित्सीय सेवा से जुड़े थे। वे मिलनसार व्यक्ति थे। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें