ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायनैतिक मूल्यों की राजनीतिक पर आधारित है जदयू का संगठन

नैतिक मूल्यों की राजनीतिक पर आधारित है जदयू का संगठन

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के महापुरुषों के विचारों,आदर्शो और नैतिक मूल्यों की जो राजनीतिक विरासत है उसी की बुनियाद पर जनता दल यू का गठन हुआ है। महात्मा गांधी ने हमें आजादी दी, डॉक्टर लोहिया और जेपी...

नैतिक मूल्यों की राजनीतिक पर आधारित है जदयू का संगठन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 13 Feb 2020 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के महापुरुषों के विचारों,आदर्शो और नैतिक मूल्यों की जो राजनीतिक विरासत है उसी की बुनियाद पर जनता दल यू का गठन हुआ है। महात्मा गांधी ने हमें आजादी दी, डॉक्टर लोहिया और जेपी ने उस आजादी की रक्षा करने और उसकी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया तथा डॉक्टर अंबेडकर ने उस लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान का रक्षा कवच दिया। हमारा संसदीय लोकतंत्र उस संविधान के आधार पर चल रहा है। इन्हीं समाजवादी विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर जननायक कर्पूरी ठाकुर आए और राजसत्ता का उपयोग उन्होंने जन सेवा के लिए किया। राजनीति के इसी रास्ते पर नीतीश कुमार चल रहे हैं। गुरुवार को मिडिल स्कूल कुम्हारसों के परिसर में जदयू का एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूमि पाल राय ने यह बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि न्याय के साथ विकास का रास्ता बिहार को चौतरफा विकास का द्वार खुल चुका है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का प्रयास है इसका लाभ समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचे। जिला परिषद सदस्य राम नंदन पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर रोज नए राजनीतिक दल पनप रहे हैं और उनकी एक बड़ी जमात खड़ी हो गई है। जदयू पार्टियों की भीड़ में भिन्न पार्टी है। राजनीतिक नेताओं की बड़ी तादाद के बीच नीतीश जी की पहचान अलग है। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पूरे समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। वहीं क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अमरदीप कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। मौके पर गढ़पुरा प्रखंड अध्यक्ष गजानंद राय, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बखरी प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह के अलावा अजय वर्मा, क्रांति देवी, किरण देव पटेल, सौरभ कुमार, प्रशांत कुमार देव समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें