विद्यालयों में एमडीएम में अंडा नहीं देने पर एचएम से जवाबतलब

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर का असर को बच्चों को अंडा देने के बजाय सभी के बीच फल का वितरण कर दिया गया मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोदरगामा सहित कई विद्यालयों में मध्याह्न...

विद्यालयों में एमडीएम में अंडा नहीं देने पर एचएम से जवाबतलब

मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोदरगामा सहित कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाकपुनर्वास, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाक, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन तथा प्राथमिक विद्यालय कन्या छितरौर के प्रधानाध्यापकों को भी नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई हिन्दुस्तान अखबार में 11 अप्रैल 2026 को प्रकाशित समाचार के आलोक में की गई है। इसमें एमडीएम योजना में गड़बड़ी की बात सामने आई थी।

आरोप है कि निर्धारित दिन शुक्रवार को बच्चों को अंडा देने के बजाय सभी के बीच फल का वितरण कर दिया गया। विभागीय निर्देश के अनुसार केवल अंडा नहीं खाने वाले बच्चों को ही फल दिया जाना है। अन्य सभी बच्चों को अंडा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इस मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए बीईओ ने स्पष्ट किया है कि 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस संबंध में शनिवार को हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में एमडीएम योजना के क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्टर:विक्रम कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।