Begusarai News: जिला परिषद में योजनाओं में अनियमितता की शिकायतों की होगी जांच
Begusarai News: आरोपों के संबंध में ठोस साक्ष्य निगरानी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया हैप्रतिनिधि। जिला परिषद, बेगूसराय में षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अनुरक्षण मद एवं अन्य मदों से कार्यान्वित योजनाओं में कथित गंभीर...

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिषद, बेगूसराय में षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अनुरक्षण मद एवं अन्य मदों से कार्यान्वित योजनाओं में कथित गंभीर अनियमितता के आरोपों की अब जांच होगी। सरकार के उपसचिव की ओर से वीरपुर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य शिल्पी कुमारी की ओर से लगाये गये आरोपों के मद्देनजर उनसे पत्र की सत्यता को लेकर सूचना मांगी गई है। आरोपों के संबंध में ठोस साक्ष्य निगरानी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके पूर्व भी पंचायती राज विभाग ने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के सचिव को पत्र भेजकर जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
जांच के आदेश
इस पत्र में कहा गया था कि जिला परिषद सदस्य शिल्पी कुमारी की ओर से जिला परिषद में षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अनुरक्षण मद सहित अन्य मदों से कराए गए कार्यों में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए परिवाद पत्र दिया गया है। विभाग ने परिवाद पत्र की प्रति संलग्न करते हुए मामले की जांच कराने तथा जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पत्र में जिला परिषद, बेगूसराय की कार्यप्रणाली में व्यापक वित्तीय अनियमितता, नियमों के उल्लंघन और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पंचायती राज अधिनियम और वित्तीय नियमों की अनदेखी करते हुए अनुरक्षण निधि से जिला परिषद की परिसंपत्तियों से इतर कृष्ण इंडोर स्टेडियम, जर्जर भवन, समाहरणालय परिसर, जीविका भवन एवं निजी भूमि पर भी कार्य कराए गए।
आरोप और संज्ञान
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कृष्ण इंडोर स्टेडियम के कार्य को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर करोड़ों रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया। जर्जर एवं परित्यक्त घोषित जिला परिषद भवन में कथित तौर पर महज 30 दिनों के भीतर तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति लेकर कार्य पूरा दिखाते हुए भुगतान किए जाने पर भी सवाल उठाया गया है। बताया गया कि संबंधित अभियंताओं, कर्मियों और पदाधिकारियों की मिलीभगत से वास्तविक कार्य के बिना व्यय दर्शाकर सरकारी राशि का भुगतान किया गया। मामले में जांच समिति गठित होने के बावजूद अब तक रिपोर्ट और कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं。


