महिलाएं परिवार के विकास की मुख्य धुरी: सुशील

Mar 08, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गायत्री मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुशील सिंघानिया ने महिलाओं को सम्मानित किया और कहा कि परिवार का विकास महिलाओं की शिक्षा और समझ पर निर्भर है। उन्होंने पुरुषों के योगदान और समाज के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। महिलाओं का समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

महिलाएं परिवार के विकास की मुख्य धुरी: सुशील

गढ़पुरा, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायत्री परिवार के सुशील सिंघानिया के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि देश का पूर्ण विकास परिवार के विकास पर निर्भर है। महिलाएं परिवार के विकास की मुख्य धुरी होती हैं। यदि परिवार की महिलाएं शिक्षित, जानकार व समझदार होती हैं तो परिवार स्वतः ही चमक जाता हैं एवं उन्नति करता है। महिला सशक्तीकरण हेतु परिवार के पुरुष सदस्यों का विशेष योगदान आवश्यक है। समाज के सहयोग से ही महिलाओं का सशक्तीकरण संभव है। विकास कार्यक्रमों का लाभ महिलाओं तक जन सहयोग या सामाजिक सहभागिता के बिना नहीं पहुंच सकता है।

घर, समाज, गांव और देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।