आईपीपीबी में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Mar 08, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

फोटो नं. 05, शहर के प्रधान डाकघर के परिसर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिला कर्मचारी को सम्मानित करतीं मुख्य पार्षद पिंकी देवी व मौजूद अन्य लोग।

आईपीपीबी में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

बेगूसराय, नगर संवाददाता। शहर के प्रधान डाकघर के परिसर में शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम की मुख्य पार्षद पिंकी देवी व नाबार्ड की डीडीएम आभा कुमारी थीं। अध्यक्षता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने की। समारोह के दौरान महिला डाककर्मी अन्नू कुमारी, हीरा कुमारी, पूजा कुमारी व रमा को उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में महिला कर्मचारियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

साथ ही, कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज और संस्थान दोनों की प्रगति संभव है। मौके पर रविकांत, अभिषेक रंजन, अजीत कुमार, स्नेहाशीष व सुधांशु कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।