Begusarai News: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर, पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय ताराबरियारपुर के बच्चों ने रंगोली बनाकर साक्षर समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने निरक्षरता को समाज का कलंक बताते हुए साक्षरता का संकल्प लिया और अपने परिवार को भी साक्षर बनाने की शपथ दिलाई।

Begusarai News: खोदावन्दपुर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय ताराबरियारपुर के बच्चों ने रंगोली बनाकर साक्षर समाज बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा साक्षर समाज बनाने से संबंधित गीतों के माध्यम से समाज को साक्षर करने का संदेश दिया गया। भाषण प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने निरक्षरता को समाज के लिए कलंक बताते हुए साक्षर समाज बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों को अपने परिवार व समाज के एक-एक व्यक्ति को साक्षर बनाने की शपथ दिलाई गई। एचएम अरुण कुमार ने शिक्षा के महत्व से बच्चों को रू-बरू कराते हुए शिक्षा ग्रहण कर एक बेहतर इंसान बनने के साथ ही शिक्षा दान कर समाज को साक्षर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की बात कही।

