अधिकारियों-कर्मियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
नावकोठी प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया और शपथ ली कि वे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। बीडीओ सूरज कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति और समाज के लिए खतरा है।

नावकोठी। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को नावकोठी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल के अधिकारियों, कर्मियों तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शपथ में उन्होंने किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशा उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
प्रभारी बीडीओ सह सीओ सूरज कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति के लिए गंभीर खतरा है। कार्यक्रम में बीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मेघा वर्मा, आरओ लवली कुमारी, विभाकर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वरआदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


