बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर चुनौती
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन में शुक्रवार को हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण समारोह, जागरूकता कार्यक्रम तथा जन-जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम की गतिविधियाँ
संयुक्त श्रम भवन परिसर से बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन को श्रम अधीक्षक रतीश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर फैक्ट्री इंस्पेक्टर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। फैक्ट्री इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित बचपन का अधिकार प्राप्त है। कहा कि किसी भी बच्चे को श्रम में संलग्न पाए जाने पर संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।
कानूनी पहलू
श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रतिष्ठान, दुकान, होटल, ढाबा, कल-कारखाना अथवा अन्य कार्यस्थल पर नियोजित करना तथा 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को जोखिमपूर्ण कार्यों में नियोजित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसे मामलों में नियोजकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिले में बाल श्रमिकों, किशोर श्रमिकों एवं बंधुआ श्रमिकों की पहचान एवं विमुक्ति के लिए विशेष धावा दल का संचालन किया जा रहा है।
रेस्क्यू अभियान
कार्यक्रम में अरविन्द कुमार सिंह (निरीक्षक, रेलवे पुलिस), रामानन्द सागर (जिला मंत्री, श्रमिक संघ), कौशल किशोर विकल (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, वैशाली समाज कल्याण संस्थान), उमेश चौधरीख् डॉ. राजीव कुमार (बाल कल्याण समिति), राजमणि रंजन सहित अन्य थे। 05 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मद्देनजर वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने रेल पुलिस प्रशासन के सहयोग से 05 बच्चों को रेस्क्यू कराया। संस्थान ने जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाए। रेस्क्यू कराए गए बच्चों की उम्र 12 से 14 के बीच है और ये कई वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में पिछले कुछ महीने से काम कर रहे थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


