डीआरएम ने बरौनी-कटिहार रेलखंड का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

पैनल के लिए:::रीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते डीआरएम अमित शरण। बरौनी। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित शरण द्वारा बुधवार को सोनपुर, बरौनी व कटिहार रेलखंड का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का...

डीआरएम ने बरौनी-कटिहार रेलखंड का किया निरीक्षण

बरौनी। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित शरण द्वारा बुधवार को सोनपुर, बरौनी व कटिहार रेलखंड का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था व अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सोनपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन, सुरक्षित, सुगम रेल परिचालन व आधुनिक अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर खान अफिजूर रहमान आदि थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।