सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है एचपीवी टीका: श्रीमोद
सदर प्रखंड के 20 उच्च विद्यालयों में चलाया जा चुका है जागरूकता अभियानविद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के मद्देनजर गुरुवार को शाहपुर उच्च विद्यालय में एचपीवी...

बेगूसराय। सदर प्रखंड के उच्च विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के मद्देनजर गुरुवार को शाहपुर उच्च विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सदर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक श्रीमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को कई उच्च विद्यालयों में न केवल एचपीवी टीकाकरण के लिए छात्राओं को जागरूक किया गया बल्कि लड़कियों को विद्यालयों के निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की देखरेख में टीका लगवाने के प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में मदद करता है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से में होता है।
यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सर्वाधिक कैंसर है। इससे बचाव के लिए भारत सरकार ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों व सभी शिक्षा संस्थानों में 14-15 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी टीकाकरण करने का अभियान शुरू किया है। एचपीवी टीका एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है जो एचपीवी संक्रमण से बचाकर प्रजनन क्षमता की सुरक्षा करता है। इसका सिंगल डोज दिया जाता है। स्वास्थ्य प्रबंधक के बताया कि अब तक यह अभियान सदर प्रखंड के 20 उच्च विद्यालयों में शुरू किया जा चुका है। साथ ही, अबतक 1406 छात्राओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


