Begusarai News: बरौनी जंक्शन: जीएम के आगमन को लेकर पर सारी रात चलती रही रंगाई-पुताई
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: पेज 5:::::बरौनी। बरौनी जंक्शन पर हाजीपुर जोन के जीएम डिम्पी गर्ग का शनिवार को बरौनी जंक्शन के निरीक्षण को लेकर आने की सूचना स्थानीय रेल प्रबंधन को पूर्व से ही थी। इसको लेकर शुक्रवार की सारी रात स्टेशन...

Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन पर हाजीपुर जोन के जीएम डिम्पी गर्ग का शनिवार को बरौनी जंक्शन के निरीक्षण को लेकर आने की सूचना स्थानीय रेल प्रबंधन को पूर्व से ही थी। इसको लेकर शुक्रवार की सारी रात स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे चेकर्ड टाइल्स सहित अन्य जगहों पर रंगाई व पुताई कर चकाचक करने का कार्य चलता रहा। शनिवार की सुबह स्टेशन पहुंचे दैनिक यात्रियों ने देखा कि एक ही रात में बरौनी जंक्शन का नजारा ही बदल गया। यात्रियों ने कहा कि काश, वरीय अधिकारियों द्वारा रोज स्टेशन का निरीक्षण किया जाता ताकि स्टेशन चकाचक बना रहता। दिलचस्प है कि वरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान ही स्थानीय जवाबदेह अधिकारियों की स्टेशन व प्लेटफार्म के मेंटेनेन्स को लेकर नींद खुलती है।
ये भी पढ़ें:Begusarai News: जीएम ने बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास योजना से होने वाले कार्यों का लिया जायजा
सामान्य दिनों में स्थानीय संबंधित अधिकारी इस ओर पूर्णतः उदासीन बने रहते हैं।
ये भी पढ़ें:बरौनी जंक्शन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज


