Begusarai News: अधिकारियों ने जर्जर सड़क का लिया जायजा
Begusarai News: स्थानीय विधायक संजय पासवान के निर्देश पर अधिकारियों ने राटन पंचायत में बगरस ढाला से बभाईन जाने वाली जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुलों को सुधारने का संकल्प लिया है।

Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। स्थानीय विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के निर्देश पर अधिकारियों ने मंगलवार को राटन पंचायत के बगरस ढाला से बभाईन जाने वाली जर्जर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, ब्रह्मदेव नगर चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ रवि कुमार चौधरी ग्रामीण कार्य विभाग के जेई सौरव कुमार ने सड़क और पुल का निरीक्षण किया। एसडीओ ने कहा कि पुल भी बहुत जल्द बनना शुरू हो जाएगा। साथ में सड़क की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। जहां-जहां जलजमाव की समस्या है, उसे भी दूर किया जाएगा।
साथ में राटन पंचायत के पूर्व पंसस सह लोजपाआर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि मंत्री ने पांच साल के अंदर पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क व पुल-पुलिया को दुरुस्त करने का संकल्प लिया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि ब्रह्मदेव नगर में चंद्रभागा नदी पुल निर्माण को लेकर यहां के ग्रामीण 15 साल से संघर्ष कर रहे हैं। मौके पर भगवान लाल पासवान, अग्नि देव पासवान, पांडव यादव, जगदीश यादव, पप्पू यादव, रामबालक महतो, सोनेलाल पासवान, बंगाली पासवान, उमेश पोद्दार, छोटू पासवान, नरेश पासवान, सुखदेव तांती आदि मौजूद थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


