ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान

बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान

बेगूसराय। भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की घटना एक बार फिर सामने आई है। मामला लाखो ओपी क्षेत्र के खातोपुर का है जहां बच्चा चोर के शक में एक विक्षिप्त महिला की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की...

बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 03 Sep 2019 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की घटना एक बार फिर सामने आई है। मामला लाखो ओपी क्षेत्र के खातोपुर का है जहां बच्चा चोर के शक में एक विक्षिप्त महिला की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही लाखो ओपी पुलिस ने तत्परता के साथ मौके पर पहुंच महिला को भीड़ के हाथों से छुड़ा उसकी जान बचायी। स्थानीय लोगों के अनुसार खातोपुर चौक पर एक विक्षिप्त महिला घुम रही थी। कुछ असामजिक तत्वों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद कई लोग उसकी पिटाई में शामिल हो गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। लाखो ओपीध्यक्ष एके सुमन ने बताया कि पुलिस कस्टडी में महिला का इलाज कराया जा रहा है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें