ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायडीलरों की हड़ताल समाप्त कराने की हो पहल

डीलरों की हड़ताल समाप्त कराने की हो पहल

तेघड़ा। डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रखण्ड के राशनकार्डधारियों में चिंता व्याप्त है। प्रखण्ड खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राम उचित पासवान ने कहा कि रोजगार के अभाव में सैकड़ों मजदूर परिवारों...

डीलरों की हड़ताल समाप्त कराने की हो पहल
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 07 May 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

तेघड़ा। डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रखण्ड के राशनकार्डधारियों में चिंता व्याप्त है। प्रखण्ड खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राम उचित पासवान ने कहा कि रोजगार के अभाव में सैकड़ों मजदूर परिवारों के लिए रोटी का जुगाड़ सिर्फ सरकारी खाद्यान्न की आपूर्ति पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि डीलरों की हड़ताल से राशन का वितरण ठप है। इसलिए मजदूरों की बदहाल जिंदगी को देखते हुए डीलरों की हड़ताल को समाप्त कराने की पहल जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार को हठधर्मिता छोड़कर डीलरों के साथ सम्मानजनक समझौता करने की मांग की है। दूसरी तरफ डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। प्रखण्ड जविप्र संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव चन्द्रकिशोर सिंह व संगठन सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रखण्ड के शत प्रतिशत डीलर हड़ताल पर हैं। सरकार की वादाखिलाफी से डीलरों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भीषण महंगाई के बावजूद उनका कमीशन पूर्ववत है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल के 375 डीलरों की एकजुटता कायम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें