ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायक्षतिग्रस्त फसल के आकलन की पहल शुरू

क्षतिग्रस्त फसल के आकलन की पहल शुरू

खबर का असरयतों के किसानों की फसल क्षति हुई है। इसका आकलन कर विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मालूम हो कि...

क्षतिग्रस्त फसल के आकलन की पहल शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 31 Jul 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

खोदावंदपुर। निज प्रतिनिधि

'बारिश के जलजमाव से डूबी फसल, किसान बेहाल' शीर्षक से 30 जुलाई को 'हिन्दुस्तान' में छपी खबर के बाद स्थानीय कृषि विभाग किसानों की क्षतिग्रस्त फसल का आकलन करने में जुट गया है। इस संबंध में कृषि समन्वयक मनोज गुप्ता ने शनिवार को बताया कि वर्षा के जलजमाव के कारण प्रखंड क्षेत्र की कुछ पंचायतों के किसानों की फसल क्षति हुई है। इसका आकलन कर विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मालूम हो कि वर्षा के जलजमाव के कारण प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों की सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी फसलें डूब कर बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस कारण कर्ज लेकर खेती करने वाले अधिकतर किसान बदहाल हो गये हैं। प्रखंड क्षेत्र में हुई भारी वर्षा ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें